फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस: बिना झिझक और निडर होकर किया रक्तदान, बने महादानी

Fri, 14 Jun 2024 06:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमर उजाला फाउंडेशन व डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गोमतीनगर स्थित संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमर उजाला ने अलग-अलग जिलों में भी शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व रक्तदाता दिवस पर अपने सामाजिक सरोकार के तहत अमर उजाला फाउंडेशन व डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


यह आयोजन लोहिया संस्थान के ब्लड बैंक में किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और रक्तदान कर महादानी बने।

रक्तदान करने से होते हैं ये फायदे
- रक्तदान से कोई बीमारी नहीं होती। इसमें हर बार नई सुई का प्रयोग किया जाता है।
- दान किए गए रक्त को कई घटकों में विभाजित किया जाता है। एक नहीं चार मरीजों की जान एक यूनिट रक्त से बचाई जा सकती है।
- कोई भी स्वस्थ्य मनुष्य, जिसकी आयु 18 से 65 वर्ष हो, रक्तदान कर सकता है। जिनका वजन 45 किलो या इससे अधिक है, हीमोग्लोबिन कम से कम 12.5 प्रति डेसीलीटर हो, रक्तदान कर सकता है

रक्तदान करने से होंगे ये भी लाभ
-आपको किसी की जीवन बचाने पर आत्मसंतोष मिलेगा।
-रक्तदान करने पर शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेजी हो जाएगी।
- शोध के आधार पर चिकित्सक ये भी बताते हैं कि रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा कम या नियंत्रित हो जाती है। हृदय रोग की आशंका भी कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें