फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में सर्दी के साथ अब कोहरे का भी बढ़ेगा असर, पूर्वांचल-तराई के इन जिलों में विशेष अलर्ट जारी

Sun, 29 Nov 2026 09:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में अब ठंड के साथ कोहरा भी घुल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है। 
विज्ञापन
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट से कई जिलों में सर्दी बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश में पुरवाई चली। कानपुर, इटावा, हरदोई, अयोध्या और बस्ती में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिमी तराई के कई जिलों में अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री से कम रहा। इससे रात के साथ दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। कोहरे की वजह से शनिवार को बरेली में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने कमजोर मौसम तंत्र के असर से शनिवार से प्रदेश में पुरवाई चलने लगेगी। हवाओं के रुख में बदलाव के साथ रविवार से कोहरे का दायरा बढ़ सकता है। खासकर तराई और पूर्वांचल के जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाने के आसार हैं। इससे सुबह के वक्त दृश्यता कम हो सकती है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन सुबह के समय कोहरे की स्थिति बन सकती है। शनिवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हवा हुई पुरवा, बढ़ेगा कोहरे का असर

 राजधानी में सुबह और शाम के समय गलन बढ़ गई है। शनिवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पुरवाई चलने लगी है। इसके प्रभाव से रविवार से लखनऊ में कोहरे का असर बढ़ सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल लखनऊ के मौसम और तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें