फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गैस आपूर्ति के साथ सरकार की नजर पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर भी, अब तक 12 वितरकों पर FIR

Tue, 17 Mar 2026 11:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Gas supply in UP: यूपी में गैस के वितरण के साथ सरकार की निगाह पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भी है। सरकार ने इस पर कड़ी निगाह बनाए रखी है। 
विज्ञापन
गैस संकट को लेकर सरकार सख्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए सरकार सतर्क है। 12 से 17 मार्च तक पूरे प्रदेश में चले निरीक्षण व छापे की कार्रवाई में एलपीजी वितरकों के खिलाफ 12 एफआईआर दर्ज कराई गईं। 

विज्ञापन


कालाबाजारी में लिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध 74 एफआईआर दर्ज कराई गई। अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 85 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा किया गया है। सरकार के मुताबिक सख्ती से प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था नियंत्रण में है। प्रदेश के 4108 एलपीजी गैस वितरकों के यहां बुकिंग के सापेक्ष उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल की डिलीवरी सुनिश्चित कराई जा रही है।

 वितरकों के पास गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक है और आवश्यकता के अनुसार घरेलू एलपीजी रिफिल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वाणिज्यिक सिलेंडरों के लिए कुल खपत के 20 प्रतिशत आवंटन की अनुमति भी दी गई है जिससे बाजार में संतुलन बना रह सके। शासन ने निर्देश दिए हैं कि जिला पूर्ति अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी लगातार फील्ड में भ्रमण करते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें