आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी पंचायत चुनाव में दमदारी से उतरने की तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को इंदिरानगर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने इसे लेकर बैठक की। साथ ही निर्देश दिए कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए जल्द से जल्द वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम करें। प्रदेश के सभी मुख्य मंडल प्रभारी, मंडल प्रभारी और मंडल प्रभारी भाईचारा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने आगामी चुनावों के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा प्रबुद्धजनों को पार्टी से जोड़ें। भाईचार कमेटियों का भी गठन करें। इसके साथ ही प्रयागराज जैसी घटना पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अनावश्यक बयानबाजी से बचने का भी सुझाव दिया।