यूपी से जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सिलायदह एक्सप्रेस को लुधियाना, राजगीर-उधमपुर एक्सप्रेस को अंबाला, वाराणसी-जम्मू तवी को जालंधर कैंट, गुवाहाटी-जम्मूतवी को सहारनपुर, छपरा-उधमपुर को जालंधर, कामाख्या-जम्मूतवी को घगवाल, वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस की यात्रा को जालंधर कैंट पर समाप्त कर दिया गया है। उधर से आने वाली ट्रेनों में जम्मूतवी-गुवाहाटी को सहारनपुर, जम्मूतवी-धनबाद को अंबाला कैंट, जम्मूतवी-वाराणसी को जालंधर कैंट पर समाप्त करते हुए वापसी में वहीं से चलाया जा रहा है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए ही ट्रेनें निरस्त की गई हैं। जम्मू, कटरा, पठानकोट और दिल्ली स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। जम्मू स्टेशन के हेल्प डेस्क का नंबर 788883911 और दिल्ली स्टेशन के हेल्प डेस्क का नंबर 9717638775 है। ज्यादा जानकारी के लिए यात्री रेलवे की एनटीईएस साइट देख सकते हैं।- हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे
ट्रेनों के निरस्त होने के बाद विमान कंपनियों ने मांग देखते हुए किराया एकदम बढ़ा दिया है। आम दिनों में जम्मू से लखनऊ तक फ्लाइट का किराया पांच हजार रुपये के आसपास रहता है जो अब 24 हजार तक पहुंच गया है। जम्मू से स्पाइस जेट की उड़ान का किराया 13400 रुपये हो चुका है। इंडिगो की दो स्टॉपेज वाली फ्लाइट का किराया 28 अगस्त को 24000 तक पहुंच गया। एअर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 9800 रुपये तो इंडिगो की दोपहर की उड़ान का किराया 9045 रुपये है। सिंगल स्टॉपेज व डायरेक्ट उड़ानें मिल ही नहीं रहीं।