फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं गिराएंगी पारा, ये हैं पूर्वानुमान

Tue, 29 Apr 2025 06:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मंगलवार को 21 जिलों में बारिश हो सकती है। इसके साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 
विज्ञापन
कल कई जिलों में हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में बदले हुए मौसम के बीच गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर जैसे कुछ पूर्वी और तराई इलाकों में सोमवार को गरज चमक संग बूंदाबांदी हुई। इस दौरान कहीं कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं संग ओले पड़ने की भी सूचना मिली। पुरवाई और बादलों की मौजूदगी से इन इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यूपी के पूर्वी-तराई इलाकों के 21 जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बूंदाबांदी और पारा गिरने से उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन लू के थपेड़ों से राहत रहेगी।

सोमवार को जहां पूर्वी और तराई इलाकों में मौसम सुहाना रहा, वहीं बुंदेलखंड, पश्चिमी यूपी और दिल्ली एनसीआर से सटे जिलों में गर्मी बरकरार रही। सोमवार को झांसी, आगरा आदि में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम   

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से मौसम में बदलाव आया है। सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक संग बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

यहां है गरज-चमक संग वज्रपात होने की संभावना

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाकों में।
 

यूपी: कई जिलों में चली आंधी से तीन की मौत, लू के थपेड़ों से अब चार मई तक राहत; इन जिलों में आज होगी बारिश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें