फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट, ये 60 जिले रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित, विभाग ने जारी की चेतावनी

Tue, 31 Dec 2024 10:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Winter in UP: यूपी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। दो दिन के बाद मौसम के बदलने की संभावना है। 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदा होने से पहले दिसंबर पूरे उत्तर प्रदेश में पूस की हाड़ कंपाने वाली ठंडक का एहसास करा गया। पिछले तीन दिनों से प्रदेश में चल रही सर्द पछुआ हवाओं असर से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड हो रही है। हवा में गलन और ठिठुरन बरकरार है। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से शीत दिवस (कोल्ड डे) की चेतावनी जारी की गई है। वहीं तराई समेत प्रदेश के 25 से ज्यादा इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार से मौसम फिर से करवट लेगा। तेज हवाओं के असर से प्रदेश में कोहरा छंटेगा, इससे धूप धरती की सतह तक पहुंचेगी और दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को मुरादाबाद में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 100 मी तक सिमट गई। फिलहाल मंगलवार और बुधवार को सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शीत दिवस यानी कोल्ड डे की चेतावनी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पहाड़ों से आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं के चलने से प्रदेश में बृहस्पतिवार तक इसी तरह कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान में आज और कल हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। यानी शीत दिवस और कंपाने वाली सर्दी का दौर अभी दो दिन यूं ही जारी रहने वाला है।मंगलवार को बलिया में सर्वाधिक 22 डिग्री तापमान रहा। वहीं बुलंदशहर 7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन

इन जिलों में होगा घना कोहरा 

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व आसपास के इलाकों में।

शीत दिवस होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर , उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें