फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को किया आगाह, कहा- सतर्क रहें, हो सकती है मतदाता सूची में हेराफेरी

Sat, 23 May 2026 08:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव के पहले मतदाता सूची में गड़बड़ कर सकती है। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुविधा, सम्मान, आरक्षण और सामाजिक न्याय का राज सपा की सरकार में ही संभव है। भाजपा ने अमीरी-गरीबी की खाई को बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को कुछ हाथों में केंद्रित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता और बूथ प्रहरी सतर्क रहें। भाजपा अभी भी मतदाता सूची में हेराफेरी की साजिश कर सकती है।

विज्ञापन


नाम लिये बिना किया आरएसएस पर हमला
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि असली शस्त्र के तो लाइसेंस बनते हैं, लेकिन कुछ अदृश्य शस्त्र भी हैं, जो गुप्त रूप से देश, समाज और आपसी प्रेम पर अंदर से घातक हमला कर रहे हैं। अखिलेश ने आरएसएस का बिना नाम लिए कहा कि इस बात का भी कानूनी पहलू समझाया जाए कि गैर पंजीकृत लोग जमीन किसके नाम से लेकर अपना निर्माण करते हैं और ये संपत्तियां कैसे बेनामी नहीं हैं।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि वकीलों का कहना है कि भाजपा वालों के घर, दुकान, कार्यालय और प्रतिष्ठान के कागज-नक्शे मंगाकर उनकी वैधता की भी जांच की जाए। चंदे का हिसाब भी मांगा जाए और उसका ऑडिट हो। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्माणों को कार्यालय कहा जाए या अड्डा। इन संगी-साथी अवैध लोगों का खर्चा-पानी कौन उठाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका कच्चा चिट्ठा तलाशकर खोला जाए। ये तथाकथित स्वदेशी संगी-साथी विदेश भ्रमण करने क्यों जाते हैं। औपनिवेशिक काल से किसकी कठपुतली हैं। वकील ये भी पूछ रहे हैं कि अब ये संगी-साथी किस नई साजिश के तहत मानस के मान पर लाठियां चलवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें