फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजम खां से रामपुर जेल मिलने जाएंगे अखिलेश यादव, विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा के लग रहे कयास

Mon, 19 Oct 2026 10:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh to meet Azam: अखिलेश यादव आजम खां से मिलने के लिए जेल जाएंगे। चर्चा है कि यूपी में चुनाव की रणनीति को लेकर उनसे चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन
लंबे समय के बाद होगी दोनों नेताओं की मुलाकात। - फोटो : सपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिलेश यादव 22 अक्तूबर को पूर्व मंत्री आजम खां से मिलने रामपुर जाएंगे। वह जेल में आजम से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच विधानसभा चुनाव और प्रदेश के सियासी हालात पर चर्चा होगी। बता दें कि इससे पहले अखिलेश ने बीते वर्ष अक्तूबर में आजम से रामपुर जाकर मुलाकात की थी।

विज्ञापन


आजम खां, उनके बेटे और तौकीर रजा की रिहाई की उठाई मांग
बीते दिनों रामपुर आए ओवैसी ने सपा नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और मौलाना तौकीर रजा की रिहाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने अदालत से अपील की कि तीनों को जल्द रिहा किया जाए। ओवैसी ने जनसभा के मंच से उनकी रिहाई की मांग करते हुए इस मुद्दे को अपने संबोधन में प्रमुखता दी। 

Trending Videos
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने भी स्वीकारीं मतदाता सूची में गड़बड़ियां

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची के एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची में गड़बड़ियां हैं। कई जगह एक-एक व्यक्ति के कई वोट हैं। चुनाव आयोग ने भी इन गड़बिड़यों को स्वीकार किया है। आयोग कह रहा है कि छोटी-मोटी गलती है, पर यह बहुत बड़ी गड़बड़ी है। वह सोमवार को गोमती नगर में पूर्व मंत्री विद्या चौधरी के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जानने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।

पीडीए प्रहरी से 24 को बूथ पर सक्रिय रहने का आह्वान
अखिलेश ने मतदाता सूची ठीक करने के लिए चल रहे विशेष अभियान में 24 अक्तूबर को भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर को सभी पीडीए प्रहरी मुस्तैद रहें और मतदाताओं की हरसंभव मदद करें। उन्होंने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तो विदेशी भी जाति के भेद से जन्म लेने वाले भेदभाव का आंखों देखा हाल बता रहे हैं। सच तो ये है कि पीडीए समाज का कोई भी व्यक्ति वो चाहे जेल के अंदर हो या बाहर जाति के नाम पर पीड़ा, दुख और अपमान उसे हमेशा ही भुगतना पड़ता है। जातिगत गैरबराबरी और असमानता को जड़ से समाप्त करने के लिए पीडीए सरकार का आना ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें