फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले- किसी के रोके नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा

Sat, 10 Oct 2026 11:47 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ताकत के बल पर जनता को रोकना सरकार की भूल होगी। अखिलेश ने दिल्ली में देश के जुटने की बात कही और जंतर-मंतर को नई चेतना और जागरण का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने युवाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि ताकत के बल पर जनता को रोकने की कोशिश सरकार की बड़ी भूल साबित होगी। अखिलेश ने कहा कि अब दिल्ली में देश जुटेगा और जंतर-मंतर एक नई चेतना व जागरण का प्रतीक बन गया है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “किसी के रोके नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा! हम देश की युवा ऊर्जा के साथ हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यदि भाजपा सरकार यह समझ रही है कि वह ताकत के बल पर जनता को रोक लेगी, तो यह उसकी और भी बड़ी भूल साबित होगी। उनके मुताबिक, जंतर-मंतर अब केवल एक जगह का नाम नहीं, बल्कि नई चेतना और जागरण का प्रतीक बन गया है।

 

Trending Videos

आंदोलनकारियों को रोकने पर दी चेतावनी

सपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में कहा कि यदि सरकार आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास करेगी, तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा। उनके इस बयान को युवाओं के आंदोलन के समर्थन और सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाने के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

अखिलेश ने अपनी पोस्ट में कविता के जरिए भी युवाओं के हौसले और तैयारी का जिक्र किया। उन्होंने लिखा-

“माना बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद,
पर उन्होंने देखा न नौजवानों का दमखम।
यहां हौसलों की भी तैयारी है चाकचौबंद,
हैं साथ सब, मानकर इसको अंतिम जंग।”

अखिलेश यादव के इस बयान में युवाओं की एकजुटता, आंदोलन और सरकार के रवैये को लेकर उनका राजनीतिक रुख सामने आया है। हालांकि, पोस्ट में जिस आंदोलन का उल्लेख किया गया है, उससे जुड़े घटनाक्रम और सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें