फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश बोले- हम देश के लिए लड़ते हैं, गिरफ्तारी से नहीं डरते; चुनाव आयुक्त का इस्तीफा एकलौता विकल्प

Tue, 06 Oct 2026 10:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh detained: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हिरासत में लिए जाने पर अखिलेश ने प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संसद के मकर द्वार से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर निकाले गए मार्च को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों और विपक्ष के नेताओं को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


विपक्षी दलों का प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया मे कथित धांधली के खिलाफ था। पूरा विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद विपक्षी सांसद सड़क पर बैठ गए और धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने अखिलेश यादव समेत सभी विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो देश की खातिर लड़ते हैं वो गिरफ्तारी से नहीं डरते है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सीईसी है। देश का एकमत है मुख्य चुनाव आयुक्त त्यागपत्र दें। उन्होंने कहा कि वन-नेशन, वन-इलेक्शन की थोथी बात करने वालों का असली मंसूबा और चंडीगढ़ी चाल ये है कि एक बार में ही चुनाव कराकर सब निपटा दो, बार-बार घपला करने की जरूरत ही न पड़े। घपला-घोटाला जितनी कम बार होगा, पकड़े जाने की आशंका भी उतनी ही कम होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि इन भाजपाइयों को कहना चाहिए वन करप्शन, वन इलेक्शन। मतलब अब केवल एक और बार ही चुनाव करवाने की साजिश है, फिर कभी चुनाव होगा ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें