फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अखिलेश यादव बोले-सरकार के पास तुकबंदी...दावों के अलावा कुछ नहीं; पढ़ें पूरा बयान

Thu, 20 Nov 2025 08:09 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था बर्बाद करने, अपराध और अपहरण की घटनाएं बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने खोखले दावों और भाषणों की आलोचना की। 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था बर्बाद हो गई है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे है। लूट और अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा राज में न व्यापारी सुरक्षित है और न बेटियां। सरकार के पास भाषणों की तुकबंदी और खोखले दावों के अलावा कुछ नहीं है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक कानून-व्यवस्था को लेकर झूठे दावे करते हैं, हालांकि जमीनी सच्चाई भाजपा सरकार की पोल खोल रही है। एटा के सकीट थाना क्षेत्र में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। प्रयागराज में जार्जटाउन थाने के पास फतेहपुर में तैनात सूचना विभाग के उपनिदेशक का शव मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरी व्यवस्था ध्वस्त कर प्रदेश को अराजकता के रास्ते पर धकेल दिया है।

विज्ञापन

अखिलेश ने जताया शोक

घोसी (मऊ) से सपा विधायक सुधाकर सिंह का बृहस्पतिवार को राजधानी के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेदांता पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सुधाकर सिंह के निधन को समाजवादी पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी समेत बड़ी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर सुधाकर सिंह के अंतिम दर्शन किए और परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें