फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे ज्यादा कमजोर, देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था बर्बाद

Sun, 14 Dec 2025 10:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे ज्यादा कमजोर है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक के इतिहास में डॉलर के मुकाबले रुपये सबसे ज्यादा कमजोर है। ये दिखाता है कि अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे मनगढ़ंत हैं। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। महंगाई बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन


किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। स्थिति यह है कि भाजपा और माफिया एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने हर जिले में माफिया पैदा किया है। कफ सिरप माफिया जनता की जान के साथ खेल रहे है।

ये भी पढ़ें - यूपी भाजपा के 17वें अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संभाला कार्यभार, मिठाई खिलाकर मुख्यालय पर हुआ स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- यूपी के नए कैप्टन हैं पंकज चौधरी, दो-तिहाई बहुमत से 2027 में बनेगी सरकार


अस्पताल में जाकर लिया रामगोविंद का हालचाल
अखिलेश यादव ने रविवार को मैक्स अस्पताल जाकर पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने निशातगंज स्थित कैफी आजमी अकादमी का दौरा भी किया। उनके साथ विधान परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी और महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें