फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- पीछे के घर से कटी पतंग आकर गिरी है, मुझे उसमें तो चीनी मांझा लगा दिख रहा

Sat, 07 Feb 2026 12:35 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाइनीज मांझे को लेकर वीडियो साझा कर चिंता जताई है। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब यूपी सरकार ने चाइनीज मांझे से मौत होने पर हत्या का मामला दर्ज करने का फैसला लिया है। यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को X अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। जिसमें लिखा- "ये जो कटी पतंग पीछे के घर से आकर गिरी है, उसमें तो चीनी मांझा लगा दिख रहा है"। दरअसल, यूपी सरकार ने खतरनाक चाइनीज मांझे के इस्तेमाल और बिक्री को लेकर सख्त फैसला लिया है। जिसके तहत अब चाइनीज मांझे से किसी व्यक्ति की जान जाती है, तो इसे हत्या का मामला माना जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जिम्मेदारी सीधे पुलिस और प्रशासन की होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि प्रदेश में इस कारण कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे पुलिस और प्रशासन की होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चीनी मांझे के उत्पादन, बिक्री और उपयोग से जुड़े पूरे नेटवर्क को खत्म करने के निर्देश दिए हैं और इसके खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चीनी मांझे से होने वाली मौतें सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या जैसी गंभीर घटनाएं हैं। इसलिए इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी जिलों में थोक विक्रेताओं, गोदामों, परिवहन माध्यमों और ऑनलाइन सप्लायर्स की सघन जांच करने के साथ कठोर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सरकार का साफ लक्ष्य है कि प्रदेश में कहीं भी चीनी मांझे की बिक्री या भंडारण न होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें