फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंडिया गठबंधन को लेकर अखिलेश ने साफ की स्थिति, बोले- यूपी में चलता रहेगा एलायंस; सीट शेयरिंग पर कही ये बात

Tue, 16 Dec 2025 09:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

India alliance: इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में गठबंधन चलता रहेगा। हालांकि गठबंधन में उसे सीट मिलेगी जो जीतने की हालत में होगा। 
विज्ञापन
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जहां वोट चोरी के मुद्दे को कांग्रेस का बताकर पल्ला झाड़ लिया है, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में इंडिया गठबंधन मजबूत है। इसे भविष्य में और मजबूत बनाएंगे। वे भाजपा पर वोटों की डकैती का आरोप पहले ही लगा चुके हैं। इंडिया गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर कहा कि सवाल सीट का नहीं, जीत का रहेगा।

विज्ञापन


अखिलेश ने मीडिया से कहा कि जो पार्टी भाजपा के खिलाफ सीट जीत सकती है वह उस सीट से लड़ेगी। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा अब यूपी में दूसरे नंबर की पार्टी है। सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जिसे जहां ज्यादा वोट मिला हो वही मुख्य फॉर्मूला होता है। 

साथ में समीकरण देखा जाता है। उन्होंने कहा कि हम अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को आगे बैठाते हैं, लेकिन रामायण धारावाहिक में भगवान श्रीराम बने व सांसद अरुण गोविल को भाजपा संसद में आगे नहीं बैठाती है। हम तो चाहते है भाजपा उन्हें भी आगे की सीट पर बैठाए। भाजपा सरकार लोगों के वोट कटवाने के लिए एसआईआर कर रही है। एसआईआर में आधार कार्ड नहीं माना जा रहा है। कहा, जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है वह खुद उसी गड्ढे में गिर जाता है। भाजपा के साथ भी यही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें