फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव ने फिर दोहराया, एक महीने और बढ़ाया जाए महाकुंभ; अभी बड़ी संख्या में आ रहे हैं लोग

Wed, 26 Feb 2025 09:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से महाकुंभ को एक महीने और बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत लोग हैं जो आना चाह रहे हैं। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा बढ़ाया जाए महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमर्यादित और अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग करते हैं। इस सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों और विपक्षी दलों के नेताओं को अपमानित और बदनाम करने का अभियान चलाया। अब तो हद हो गई है कि मुख्यमंत्री महाकुंभ की भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवारों की मदद करने के बजाय उन्हें अपमानित करके उनका दर्द बढ़ा रहे है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है। भाजपा सरकार का रवैया जनता के प्रति तानाशाही वाला है। भाजपा राज में लोगों को स्वतंत्र रूप से बोलने और लिखने का अधिकार नही रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की रिकार्ड हार होगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि दोषपूर्ण जीएसटी ने व्यापार और व्यापारियों को तबाह कर दिया है। भाजपा सरकार छापे डलवाकर व्यापारियों के साथ अत्याचार कर रही है। इस सरकार की जीरो पावर्टी योजना धोखा है। भाजपा सरकार ने जनता की आस्था को व्यापार बना दिया है। दान, पुण्य, सेवा के कुंभ को मुख्यमंत्री ने कारोबार बना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने 2013 में भव्य और शानदार कुंभ का आयोजन किया था। हार्वर्ड विश्वविद्यालय की टीम ने कुंभ के प्रबंधन और व्यवस्थाओं की सराहना की। हमने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्ययन की हिंदी और अंग्रेजी की किताब अपने विधायक कमाल अख्तर के जरिये मुख्यमंत्री को भेजी है। अखिलेश यादव ने फिर कहा कि कुंभ में स्नान के लिए अभी भी बड़ी संख्या में लोग रह गए हैं। इसका आयोजन एक महीना और बढ़ाया जाना चाहिए।

अखिलेश को भेंट किया गंगाजल का कलश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी के डॉ. हेमंत कुमार ने दशाश्वमेघघाट, वाराणसी से लाकर गंगाजल का कलश भेंट किया। अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा के निर्मल प्रवाह के साथ शांति एवं सद्भावना बनी रहे, जीवन में शुचिता हो, यही आज के दिन का संदेश है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें