फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश का दोनों डिप्टी सीएम पर बड़ा हमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा पलटवार; कहा- सैफई प्रस्थान तय

Sun, 03 May 2026 10:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav vs Pankaj Chaudhary: प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक के एक वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टिप्पणी की थी। अब इस पर भाजपा की तरफ से पलटवार हुआ है। 
विज्ञापन
यूपी में मचा सियासी घमासान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक की एक साथ रील को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक साथ रील जारी होने पर सपा अध्यक्ष ने जहां तंज कसा कि 'दो स्टूल मिलकर' कुर्सी नहीं बन सकते। वहीं, दोनों डिप्टी सीएम के अलावा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी सपा अध्यक्ष पर करारा पलटवार किया है। केशव ने एक्स हैंडल पर दोनों डिप्टी सीएम की जोड़ी के बारे में 'एक हिट व फिट जोड़ी से अखिलेश का घबराना जायज है' लिखकर करारा जवाब दिया है। जबकि पंकज चौधरी ने भी एक्स हैंडल पर 'कमल से साइकिल है जलती, इस तरह रोने से किस्मत नहीं बदलती।' लिखकर पलटवार किया है।

विज्ञापन


केशव ने शनिवार को एक्स पर सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए लिखा एक फिट और हिट जोड़ी से उनका घबराना निहायत ही जायज है। उन्होंने अखिलेश के लिए लिखा कि आपकी जानकारी के लिए यह अच्छा भी है, क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की जोड़ी आज जनता के भरोसे की पहचान बन चुकी है। उन्होंने लिखा कि मैं महान चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के वंश का प्रतिनिधि हूं और उनके आदर्शों से प्रेरित होकर अखंड भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हूं। इसके साथ ही करुणावतार भगवान गौतम बुद्ध की विरासत से भी जुड़ा हूं, जिन्होंने संसार को शांति, समता और न्याय का मार्ग दिखाया। योजनाबद्ध तरीके से आपके संरक्षण में शाक्य समाज सहित कुशवाहा, मौर्य, सैनी और अन्य वंचित व कमजोर वर्गों पर किए गए अत्याचारों को देश-प्रदेश न भूला है और न ही भूलेगा। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि 'लाल टोपी साइकिल निशान, धक्का-मुक्की जिनकी पहचान। नहीं मिलेगा उनको कोई स्थान, 2027 में करेंगे सैफई प्रस्थान।'

2027 में सपा को फिर आईना दिखाएगी जनताः ब्रजेश

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
वहीं, ब्रजेश पाठक ने एक्स के जरिए अखिलेश को घेरते हुए लिखा कि आज के नए उत्तर प्रदेश की सुपर जोड़ी की चर्चा सब जगह है। इसलिए सपा अध्यक्ष की परेशानी को समझ सकता हूं। उन्होंने केशव को परम मित्र और पारिवारिक सदस्य बताते हुए लिखा कि हम दोनों के घर के दरवाजे जनता जनार्दन की सेवा के लिए 24 घंटे खुले हैं। हम बातों से ज्यादा धरातल पर कार्य करने में भरोसा रखते हैं। तुष्टीकरण और कुत्सित राजनीति आपकी वही पुरानी नीति है, जनता सब जानती है। कुर्सी मोह से ग्रसित कुत्सित राजनीति का जनता पर असर नहीं होने वाला है।
विज्ञापन

हार की हैट्रिक से बौखलाहट है दिखती: पंकज

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी सपा मुखिया के पोस्ट को टैग करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, कमल से साइकिल है जलती, इस तरह रोने से किस्मत नहीं बदलती। सिर्फ तुष्टीकरण से सत्ता नहीं मिलती, हार की हैट्रिक से बौखलाहट है दिखती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें