बोले- वोटों की ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी चाहिए
सपा अध्यक्ष ने कहा कि केवल बयानबाजी से सरगर्मी पैदा करने वालों का सच जनता समझती है। ऐसे मोर्चों से लोकतंत्र मजबूत होता है, बशर्ते उनके पीछे अपने समाज की भलाई की मंशा हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई दल किसी की सियासत की कठपुतली बनकर रह जाता है तो जनता उसे चुनाव में सबक सिखा सकती है।
अखिलेश ने उम्मीद जताई कि राजनीति में ‘वोटों की ठेकेदारी प्रथा’ खत्म होगी और हर दल अपने समाज के हित में काम करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिसका आधारभूत वोट ज्यादा होगा, परिवर्तन चाहने वाली जनता उसी की ओर जाएगी। उनके मुताबिक, पीडीए से बड़ा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।