फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश ने पदाधिकारियों को दी चेतावनी, जिलाध्यक्ष ने टिकट दिलाने का ठेका लिया तो खैर नहीं

Thu, 02 Apr 2026 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा ने 2027 के चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत हुई एक बैठक में अखिलेश ने पदाधिकारियों को टिकट को लेकर चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में हुई बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्षों को चेतावनी दी कि वे किसी को टिकट दिलाने का ठेका न लें। अगर शिकायत मिली तो फिर खैर नहीं है। यह भी कहा कि अगर किसी जिलाध्यक्ष को चुनाव लड़ना है तो वह चुपचाप अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दे और उन्हें बताए। इस पर विचार किया जाएगा। खुद से अपने आप को प्रत्याशी घोषित न करे। बैठक में सपा महानगर और ग्रामीण के जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्ष भी बुलाए गए।

विज्ञापन


बैठक में शामिल शहर के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सख्ती से कहा गया कि कोई भी सार्वजनिक रूप से किसी विधायक, अध्यक्ष या नेता की बुराई न करें। किसी के सार्वजनिक बयान जारी कर देने से पार्टी और संगठन की छवि धूमिल होती है। अगर किसी को नेता से शिकायत है तो हाई कमान को लिखकर भेजें। इस पर जांच कराई जाएगी।

 जिलाध्यक्ष के अलावा कोई विधानसभा अध्यक्ष या पदाधिकारी टिकट को लेकर किसी से वादा न करे। सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सतर्कता बरतें। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें