फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश ने 'प्रणपत्र' से बदला चुनावी एजेंडा, सुरक्षा की गारंटी से लेकर रोजगार तक, पढ़ें सियासी मायने

Fri, 27 Nov 2026 10:29 AM IST
Akash Dwivedi अभिषेक गुप्ता, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने पीडीए के प्रणपत्र के जरिए सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक हिस्सेदारी को चुनावी बहस का केंद्र बनाया है। इसमें दलितों और पिछड़ों के लिए सरकारी ठेकों में आरक्षण, जातीय जनगणना, बेरोजगारी भत्ता, महिला सुरक्षा और महंगाई पर नियंत्रण के वादे किए गए हैं। भाजपा के कानून व्यवस्था संबंधी दावों का जवाब देने की कोशिश भी है।
विज्ञापन
सपा का घोषणा पत्र हुआ जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी पीडीए के प्रणपत्र के जरिये कानून व्यवस्था, सुरक्षा की गारंटी और रोजगार को चुनावी बहस के केंद्र में लाने की कोशिश की है। घोषणापत्र में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों (पीडीए) को राजनीतिक हिस्सेदारी देने के साथ युवा, महिला, किसान, बेरोजगार और सरकारी कर्मचारियों को जोड़कर अपनी चुनावी बहस का दायरा बढ़ाया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि अखिलेश ने इस बार अपने भाषण का बड़ा हिस्सा कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा पर केंद्रित रखा। कानून व्यवस्था का मुद्दा इसलिए भी अहम है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्ष 2017 से पहले की सपा सरकार का जिक्र कर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर लगातार हमला बोलते रहे हैं। 

 

 

Trending Videos

पुलिस की जवाबदेही को मुद्दा बनाया

अखिलेश ने इस बार सिर्फ सफाई देने के बजाय सुरक्षा को लेकर अपनी तरफ से वादों का खाका पेश किया है। जमीनों पर अवैध कब्जे रोकने के लिए विशेष टास्क फोर्स और किसी भी जाति, धर्म या राजनीतिक दल से जुड़े अराजक तत्वों को जेल भेजने का एलान कर भाजपा के इसी राजनीतिक नैरेटिव का जवाब दिया है।

भाजपा सरकार जहां अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और बुलडोजर को कानून व्यवस्था के अपने मॉडल के तौर पर पेश करती है, वहीं अखिलेश ने जमीनों को अवैध कब्जे से बचाने और पुलिस की जवाबदेही को मुद्दा बनाया है।

पीडीए के लिए घोषणापत्र की सबसे अहम घोषणाओं में 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलित और पीडीए वर्ग के लिए 50 फीसदी आरक्षण देने का वादा है। दलित विकास परिषद बनाने और जातीय जनगणना का एलान कर पिछड़ों के साथ दलितों को लुभाने का प्रयास किया है। जातीय जनगणना का वादा कर अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि पिछड़ों और दलितों के बीच आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी, योजनाओं के लाभ और प्रतिनिधित्व की बहस चुनाव का बड़ा मुद्दा होगा।

 

विज्ञापन

सरकार के पास रुपयों की कोई कमी नहीं

मुफ्त वादों पर आने वाले खर्च की भरपाई कैसी होगी। इस पर अखिलेश का कहना था कि अनुभवी अधिकारी की टीम इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर चुकी हैं। पांच साल में पांच लाख करोड़ खर्च के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि हजारों करोड़ के टेंडर कैसे बंटते हैं, आपको पता है। फिर ये कहकर बात खत्म कर दी कि सरकार के पास रुपयों की कोई कमी नहीं है।

इस साल दिल्ली में ‘जेन जी’ की ताकत भांप चुके सपा प्रमुख ने सरकारी नौकरियां देने के साथ बेरोजगारी भत्ता देने का एलान किया है। हालांकि बेरोजगारी भत्ते का मुद्दा भाजपा अपने ‘स्टाइल’ से चुनावी मैदान में उतार सकती है जिसकी काट अभी से ढूंढनी होगी। इसी तरह पेपर लीक होने पर संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय कर युवाओं को अपने पाले में लाने का भरपूर प्रयास किया गया है।

महिलाओं के मामले में अखिलेश ने सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन दोनों को साथ रखा है। महिला पुलिस का विशेष ढांचा विकसित करने और पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व देने की घोषणा भी की गई है। 1090 और डायल-112 सेवाओं को मजबूत करने की बात कही गई है। यहां भी सुरक्षा पर ही उनका फोकस है।

मध्यम वर्ग की दुखती रग महंगाई है। इस मोर्चे पर दाम बांधो नीति लागू करने, आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित करने और स्कूलों की फीस और अस्पतालों के खर्च की सीमा तय करने का वादा किया गया है। अल्पसंख्यकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा तथा उनके खिलाफ हेट क्राइम रोकने का वादा किया है। यह पीडीए की राजनीतिक अवधारणा में अल्पसंख्यकों को साफ शामिल करने और उन्हें सुरक्षा की गारंटी देने की कोशिश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें