फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश बोले- आरएसएस, भाजपा और चुनाव आयोग का षड्यंत्र है एसएसआर, पीडीए प्रहरी विफल करेंगे साजिश

Fri, 16 Oct 2026 10:04 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर साजिश के आरोप लगाए। उन्होंने पीडीए प्रहरियों और कार्यकर्ताओं से 17 व 24 अक्टूबर को बूथों पर निगरानी रखने, वोट जुड़वाने और फर्जी प्रविष्टियां रोकने की अपील की। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए भी तैयार रहने की बात कही।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उसके गैरपंजीकृत दरारवादी लोग जानते हैं कि अब वे चुनाव में सीधा मुकाबला नहीं कर सकते हैं। इसलिए चुनाव आयोग के माध्यम से साजिश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मतदाता सूची का एसआईआर हो चुका है, लेकिन अब फिर से एसएसआर कराया जा रहा है। इस एसएसआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) का उल्टा आरएसएस है, भाजपा अपने चुनाव आयोग के साथ मिलकर नए-नए षड्यंत्र और साजिश कर रही है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सपा के पीडीए प्रहरी मिलकर इन साजिशों को विफल करेंगे। सपा के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की कि 17 अक्तूबर और 24 अक्तूबर को अपने-अपने बूथों पर रहें। अपना वोट जुड़वाएं। फर्जी वोट बनने से रोके। मतदाता सूची पर निगरानी रखें।

अखिलेश ने चुनाव आयोग से कहा कि एक वोटर लिस्ट का एक ही रिवीजन करें, रिवीजन के ऊपर रिवीजन न करें। यह तय होना चाहिए कि एसएसआर के बाद अब मतदाता सूची का कोई रिवीजन न हो। जब एसएसआर का फैसला ले लिया है तो अब वही आखिरी होना चाहिए। समाजवादी पार्टी डबल रिवीजन के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी वोट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची में डबल और ट्रिपल वोट का मामला उठाया। आजमगढ़ के एक नौजवान का दस वोट बन गया है। इसी तरह से मतदाता सूची में कई लोगों के दो-दो, तीन-तीन और चार-चार वोट बने हैं।

अखिलेश ने प्रेस कांफ्रेंस में आजमगढ़ के विकास यादव का परिचय कराते हुए कहा कि सीधे-साधे नौजवान का दस वोट बना दिया। इसने सिर्फ एक वोट बनवाया, लेकिन इसका कई जगह वोट बना दिया गया। एक वोट इसका पड़ेगा और 9 वोट भाजपा डालेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त का भंडाफोड़ हो गया है। जब चुनाव आयोग की चोरी सबूतों के साथ पकड़ी गई तो अब कहा जा रहा है कि छोटी-मोटी गलती है। दरअसल यह छोटी-मोटी नहीं, बहुत मोटी और खोटी साजिश है।

 

Trending Videos

वन करप्शन, वन इलेक्शन लागू करना चाहती है भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा कि वन नेशन वन-इलेक्शन, भाजपा का वन करप्शन (भ्रष्टाचार), वन इलेक्शन है। भाजपा चाहती कि एक बार बेईमानी, भ्रष्टाचार और वोटों की लूट कर चुनाव हो जाए जिससे बार-बार घपला न करना पड़े। इनके वन नेशन-वन इलेक्शन के षडयंत्र को जनता समझ गयी है। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएससी जैसी कंपनी भी मतदाता सूची के घपले में भाजपा के साथ शामिल है।

24 घंटे में करेंगे गन्ना किसानों को भुगतान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सरकार में गन्ना किसानों को 24 घंटे में गन्ने का भुगतान किया जाएगा। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए अलग से फंड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर रहा है। इसे जनता फोड़ेगी।

 


 
विज्ञापन

हर सांविधानिक संस्था से कर रहे निवेदन, नोटिस का देंगे जवाब 

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस भेजे जाने संबंधी सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है। देश में बड़े पैमाने पर साजिश चल रही है कि जो भाजपा के सदस्य हैं, वोटर लिस्ट में उसी का नाम रहेगा। जो भाजपा का सदस्य है, वही भारत नागरिक रहेगा। इन्हीं साजिशों के खिलाफ हम लोग सीजेआई को ज्ञापन देना चाहते थे। विपक्ष के लोग हर संवैधानिक संस्था के पास अपना आवेदन-निवेदन कर रहे हैं। वकीलों के माध्यम से नोटिस का जवाब दिया जाएगा।

पंचायत चुनाव पर बोले : हम हर चुनाव के लिए तैयार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन माह के भीतर पंचायत चुनाव कराने संबंधी अदालती आदेश पर कहा कि हम हर चुनाव के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें