20 प्रतिशत इथेनॉल की मिलावट की जा रही
केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के सवाल पर कहा कि सरकार की बस यही उपलब्धि है कि डीजल-पेट्रोल, खाद, सिलिंडर ऐतिहासिक महंगाई पर बिक रहे हैं। पेट्रोल में भी 20 प्रतिशत इथेनॉल की मिलावट की जा रही है। पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध में भारतीयों की मौत पर कहा कि यह हमारी विदेश नीति की चूक रही। अगर भारत मजबूती से खड़ा होता और युद्ध रोकने में कामयाब रहता तो लोगों की जान बच जाती। वहीं, अर्थव्यवस्था पर संकट नहीं आता। भारत युद्ध रोकने में कामयाब रहता तो पीएम मोदी को विश्व गुरु माना जाता।
भाजपा के मेक इन इंडिया नारे पर तंज कसते हुए कहा कि इनके मुंह पर स्वदेशी है, लेकिन ये मन से विदेशी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम लिए बगैर कहा कि जो अनरजिस्टर्ड लोग स्वदेशी-स्वदेशी बोलते थे, अब वो कहां है।