फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश बोले देश को विकसित बनाने के लिए गांव-गांव तक हो एआई की पहुंच, इस तरह बढ़ेंगे रोजगार के मौके

Sat, 13 Dec 2025 08:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए यह बेहद आवश्यक है कि एआई का इस्तेमाल गांव-गांव तक हो। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को हैदराबाद में विजन इंडिया एआई समिट को संबोधित किया। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाना है तो जनसांख्यिकीय लाभांश में आने वाली चुनौतियों पर विचार करना पड़ेगा। स्टार्टअप का इको सिस्टम तैयार करना पड़ेगा। नौजवानों को नौकरी और रोजगार कैसे मिले, इसके लिए कार्यक्रम और नीतियां बनानी पड़ेगी। गांव के लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कैसे जुड़े, तकनीक का लाभ उन तक कैसे पहुंचे, यह बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि डाटा सेंटर के लिए इस तरह की नीति बनाएं, जिससे सबका साथ और सबका विकास एक साथ हो सके। डिजिटल डिवाइड को लेकर समाजवादी पार्टी ने बड़े पैमाने पर काम किया। सपा सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं को लाखों की संख्या में लैपटॉप बांटा गया था।

विजन इंडिया एआई समिट के सुपर सेशन के सवाल जवाब के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को एआई जोड़ने में सफल हो गए तो बड़ा बदलाव आएगा। भविष्य में एआई का ऐसा सिस्टम बनाना पड़ेगा, जिससे उसका अच्छा यूज हो। एआई के माध्यम से किसान को लाभ हो सकता है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी का तेजी से शहरीकरण हो रहा है। शहरों का अच्छा होना जरूरी है, तभी जीवनस्तर बेहतर होगा। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट और वेस्ट कलेक्शन में एआई का प्रयोग करने से सुधार होगा। देश में अभी एआई की शुरुआत है। इस पर उचित नियंत्रण के लिए नीति बनानी पड़ेगी। इस अवसर पर यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, सांसद राजीव राय और पूर्व मंत्री अभिषेक मंत्री भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें