फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी बच पाएगा आरक्षण, कांग्रेस ने कहा, इस सरकार में घटा शिक्षा का बजट

Sun, 26 Jul 2026 10:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से संविधान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि संविधान रहेगा तभी आरक्षण बचा रह पाएगा। 
विज्ञापन
सरकार पर हमलावर रहे अखिलेश यादव और अजय राय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिला कार्यालयों पर रविवार को आरक्षण दिवस को संविधान मान स्तंभ दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तौर पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा। संविधान ही ढाल है, संविधान ही कवच है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान ही गैर बराबरी दूर करके समता-समानता को सुनिश्चित करेगा और हमारे बंधु राष्ट्र बनाने के महा-संकल्प को भी पूरा करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के ही दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित आरक्षण को कोल्हापुर के श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में लागू किया था। प्रदेश मुख्यालय के साथ ही सभी जिला और महानगर कार्यालयों में भी आरक्षण दिवस को संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने-अपने हिसाब से आरक्षण दिवस के महत्व के बारे में बताया। ब्यूरो

152 परीक्षाओं के पेपर लीक : अजय राय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 2014 से अब तक 152 से अधिक महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक, एक लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद और शिक्षा का बजट घटकर सिर्फ 2.4% रह जाना सरकार की शिक्षा नीति की विफलता का प्रमाण है। नीट पुनर्परीक्षा के परिणाम की तारीख तक प्रधानमंत्री के बयान में गलत बताई गई, जो शिक्षा और छात्रों के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। जिस सरकार को परीक्षा के बुनियादी तथ्य और तारीखों की सही जानकारी नहीं है, उससे देश के युवाओं को न्याय और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें