फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश बोले एक देश-एक कारोबारी भाजपा का खतरनाक एजेंडा, न तो पीडीए की सुनी जाएगी न किसान की

Sun, 21 Dec 2025 08:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा भविष्य में एक देश-एक कारोबारी का एजेंडा चाहती है। 
 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एक देश-एक कारोबारी भाजपा सरकार का गोपनीय एजेंडा है। एक का धंधा, एक से चंदा के सिद्धांत पर चलते हुए भाजपा हर कारोबार को कुछ एक हाथों में ही समेट देना चाहती है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की भावना घातक साबित होती है, फिर वो चाहे राजनीतिक क्षेत्र हो, आर्थिक या सामाजिक वर्चस्व का क्षेत्र। आज भाजपा सरकार जिस तरह से किसी न किसी बहाने से अन्य औद्योगिक घरानों को खत्म करके सभी आर्थिक गतिविधियों को अपने गिने-चुने लोगों के हाथों में देने के लिए आमादा है।

उन्होंने कहा कि एकाधिकारवादी कंपनियों के फायदे के लिए हर नियम-कानून बदला जाएगा। उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली की जाएगी। श्रमिकों का कम धन-अधिक श्रम के उत्पीड़नकारी फार्मूले के तहत और शोषण किया जाएगा। न किसान की सुनी जाएगी और न पीडीए समाज की।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने किया अरावली को बचाने का आह्वान
अखिलेश यादव ने एक संदेश में कहा है कि बची रहे जो अरावली, तो दिल्ली रहे हरीभरी। उन्होंने कहा कि अरावली को बचाना कोई विकल्प नहीं है, बल्कि ये तो संकल्प होना चाहिए। मत भूलिए कि अरावली बचेगी तो ही एनसीआर बचेगा। अरावली को बचाना अपरिहार्य है, क्योंकि यह दिल्ली और एनसीआर के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है या कहें कि एक क़ुदरती ढाल है। अरावली ही दिल्ली के ओझल हो चुके तारों को फिर से दिखा सकती है, पर्यावरण को बचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें