फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ अग्निकांड के घायलों के परिजनों से मिले अखिलेश, कहा- कम से एक करोड़ का मिले मुआवजा

Tue, 23 Jun 2026 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

15 dead in Lucknow fire:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ अग्निकांड में घायल लोगों से ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर मुलाकात की। अखिलेश यादव ने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण कई लोगों की जान गई।
विज्ञापन
घायलों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ अग्निकांड में घायल लोगों से ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर मुलाकात की। घायलों का हालचाल जानने के बाद उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यदि सुरक्षा नियमों और मानकों का पालन किया गया होता तो इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण कई लोगों की जान गई। उन्होंने बताया कि एक गंभीर रूप से घायल युवक से उनकी मुलाकात हुई, जिसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और उसका इलाज लंबे समय तक चलेगा। उन्होंने कहा कि युवक अपने परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य है, इसलिए सरकार उसके पूरी तरह स्वस्थ होने तक वेतन की व्यवस्था करे।

सपा प्रमुख ने मांग की कि सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाए और हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


चढ़ावा चोरी पर भाजपा पर बोला हमला
अखिलेश यादव ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में भाजपाइयों और उनके सहयोगियों के ‘महापाप’ की परतें इसी तरह खुलती रहीं तो जांच की बजाय उसे ढंकने का काम और तेजी से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें