फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 2027 चुनाव से पहले अखिलेश की ब्राह्मण वोटरों पर नजर, अचानक से बुलाई अहम बैठक, जानिए सपा की नई रणनीति

Wed, 17 Jun 2026 01:20 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने सामाजिक समीकरण मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने 2027 यूपी चुनाव को देखते हुए सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में समाजवादी ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अगस्त माह में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक में समाजवादी ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वहीं, गोरखपुर जिले के कार्यकर्ताओं के साथ अलग से बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी ब्राह्मण समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी अगस्त में होने वाले कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी में है। बैठक में इन आयोजनों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के बंटवारे और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

चर्चा के दौरान समाजवादी विचारधारा के प्रमुख नेता रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती को भी भव्य तरीके से मनाने की योजना पर मंथन किया गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस आयोजन के माध्यम से समाजवादी मूल्यों और सामाजिक समरसता का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सकेगा।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन और सामाजिक सहभागिता के बल पर समाजवादी पार्टी आगामी चुनावी मुकाबले में बेहतर स्थिति हासिल कर सकती है।

 

विज्ञापन

जो इंडिया गठबंधन था, वही रहेगा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सवाल पर कहा कि जो इंडिया गठबंधन था, वही इंडिया गठबंधन रहेगा और इसने अभी भाजपा को हराया है। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ऐसे बहुत से लोग आएंगे, और बहुत सी रुकावटें आएंगी। ऐसे सभी लोग भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। उधर, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। भाजपा सरकार के बनाए हर कॉरिडोर और चौड़ीकरण की योजना के पीछे जो घपला-घोटाला है, उसके लिए एक बहुसदस्यीय न्यायिक जांच हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें