फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश ने की थी टिप्पणी, राजभर का पलटवार- प्रतीक की तेरहवीं तक तो रुक जाते सपा प्रमुख

Sat, 16 May 2026 11:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Yogi cabinet expansion: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अखिलेश को सत्ता का लालची बताया है। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव को सत्ता का लालची बताते हुए लिखा कि परिवार में शोक होने के बाद भी वह राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। तंज कसते हुए कहा कि कम से कम तेरहवीं तक तो रुक जाते, उसके बाद राजनीति कर लेते।

विज्ञापन


दरअसल, 15 मई को अखिलेश ने योगी सरकार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। इसी पोस्ट को लेकर अब ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। राजभर ने अपने पोस्ट में लिखा कि अभी हाल ही में अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हुआ है और पूरा परिवार दुख में है। इसी वजह से उन्होंने भी कुछ समय तक अखिलेश की राजनीति पर बोलना बंद कर दिया था। उन्हें लगा था कि सपा प्रमुख परिवार के साथ दुख में होंगे, लेकिन वह शोक के बीच भी राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं।

..बेगाने मंत्रिमंडल में अखिलेश दीवाना
राजभर ने भोजपुरी में भी अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा...बेगाने मंत्रिमंडल में अखिलेश दीवाना और आगे कहा, लागत ह तू लाज सरम सब घोर के पी गयल हउवा। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने घर से ज्यादा दूसरों के घर की चिंता रहती है। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर किए गए सवालों पर तंज कसते हुए कहा कि अभी विभागों का बंटवारा भी नहीं हुआ है, फिर इतनी बेचैनी क्यों है। राजभर ने कहा कि अगर मंत्री बनने की इतनी ही इच्छा है तो अखिलेश यादव सुभासपा ज्वाइन कर लें। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लड़कर भी उन्हें किसी विभाग का मंत्री बनवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें