फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में फिर से सक्रिय हुए आकाश आंनद, 'वोट हमारा, राज हमारा' नारे से कैडर को एकजुट करेगी बसपा

Fri, 06 Nov 2026 09:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजााल नेटवर्क, लखनऊ

सार

BSP in UP: प्रदेश में अब तक लगभग 100 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान को गति देगी।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में अब तक लगभग 100 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान को गति देगी। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा दिए गए नारे ''वोट हमारा, राज हमारा'' के नारे के साथ पार्टी नेता व पदाधिकारी कैडर वोटों को एकजुट करने पर जोर देंगे। साथ ही प्रदेश में रैलियों की संख्या भी बढ़ेगी।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही अपना ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती द्वारा विधानसभा चुनाव में तेजी से जुटने और बूथ स्तर तक मजबूती के निर्देश दिए गए हैं। अब पार्टी पदाधिकारी इसे जमीन स्तर पर लागू करने में जुटेंगे। पार्टी की चुनावी तैयारी की बैठक में यह संदेश भी दिया गया है कि राजनीतिक दलों पर बयानबाजी करने की जगह अपने वोटों को एकजुट करने पर ध्यान देगी।

इतना ही नहीं युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए रैली व अन्य आयोजनों में जेन जी के मुद्दे भी उठाए जाएंगे। इसमें बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार प्रमुख रूप से शामिल होगा। पार्टी नेताओं को इसी लाइन पर चलकर प्रचार अभियान में जुटने को कहा गया है। साथ ही कैडर मतदाताओं को एकजुट करने पर सर्वाधिक फोकस होकर काम करेगी।
विज्ञापन


प्रमुख पदाधिकारियों ने अंबेडकर स्थल का किया भ्रमण
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल आदि प्रमुख पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पार्टी मुखिया मायावती के निर्देश पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर पहुंचे। उन्होंने छह दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर आयोजित होने वाले श्रद्धा-सुमन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिवर्तन स्थल की टूट-फूट पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द इसे ठीक कराने की भी मांग की।

आकाश आनंद की ताबड़तोड़ रैली भी
बसपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ताबड़तोड़ रैलियां भी शुरू कर दी हैं। इस क्रम में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की इस महीने कई रैली तय कर दी गई हैं। इसके तहत 14 नवंबर को बिजनौर, 15 को बीकापुर अयोध्या, 26 को पंजाब में, 29 नवंबर को बिल्हौर कानपुर देहात व छह दिसंबर को उत्तराखंड में रैली होगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें