मुख्यमंत्री अब दिन-रात झूठ बोलते हैं
उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी पर दूध का दूध-पानी का पानी, जैसा झूठा बयान देने वाले मुख्यमंत्री को यही निषाद समाज 2027 के विधानसभा चुनाव में दूध का दूध और पानी का पानी का असली अर्थ समझाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री अब दिन-रात झूठ बोलते हैं, सत्ता का दुरूपयोग कर रहे हैं, झूठी घोषणाएं करते हैं।
उन्होंने कहा कि चकिया में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, जौनपुर में 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, गाजियाबाद में बच्ची के साथ दुष्कर्म, गोरखपुर में 10 वर्ष की बच्ची को सिपाही द्वारा अगवा कर दुष्कर्म और हत्या की गयी, क्या इन घटनाओं में एन्काउण्टर-हाफ एनकाउंटर या बुलडोजर की कार्यवाही हुई? कांग्रेस ने निषाद समाज को तालाब, नौका घाट, बालू घाट और जमीन के पट्टे दिये जिसे भाजपा ने छीनने का काम किया। अब उनके पारंपरिक भोजन पर भी सवाल खड़ा कर उसे भी छीनने का काम कर रही है।
निषाद समाज में बहुत रोष
कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि देश की सभी मां हमारी मां हैं और हम सभी माताओं का सम्मान करते हैं। उनके सम्मान में शीश झुकाते हैं। जिस प्रकार लाइव डिबेट में भाजपा समर्थित तथाकथित महंत राजू दास ने निषाद समाज का अपमान किया, उन्हें गाली दी, यदि उन्हें राजू दास की मां मिल जाएं तो वह उनका पैर छुएंगे। पूंछेंगे कि बेटे को कैसा संस्कार दिया है। यह हमारा संस्कार है और गालीबाज राजू दास का वह संस्कार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से प्रदेश के निषाद समाज में बहुत रोष है।