कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने 17 फरवरी को विधानसभा घेराव का एलान किया। किसान अधिकार गांव संवाद अभियान शुरू किया गया है। वाराणसी और शंकराचार्य मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में और किसान उत्पीड़न को लेकर 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। केंद्र सरकार नए कानून के जरिए किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही है। किसानों का हर स्तर पर उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन
उसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। किसान कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में 'किसान अधिकार गांव संवाद' अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत किसान कांग्रेस के पदाधिकारी गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करेंगे। उन्हें भाजपा सरकार की गलत नीतियों की जानकारी देंगे।
शंकराचार्य को पदवी उनके गुरु ने दिया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जिस तरह से योगी आदित्यनाथ को उनके गुरु ने पीठ सौंपा है। उसी तरह से शंकराचार्य का मनोनयन हुआ है। इस पर सवाल उठाने से पहले उन्हें खुद को देखना चाहिए। आरोप लगाया कि वाराणसी को भाजपा सरकार तबाह कर रही है। घाटों को उजाड़ दिया गया है।