कांग्रेस कार्यालय में हुआ हंगामा।
- फोटो : amar ujala
अध्यक्ष मोना के कार्यभार ग्रहण करने के बाद वे दोबारा निकले तो ममता चौधरी व उनके साथ मौजूद महिलाएं फिर से हंगामा करने लगीं। ऐसे में अजय राय समर्थक भी आक्रोशित हो गए। ऐसे में दोनों तरफ से धक्का मुक्की और कहासुनी हुई। एक बीच एक कार्यकर्ता ने हाथ में जूता भी निकाल लिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कुछ लोग गलत परंपरा डालना चाहते थे। ऐसे में वे आगे बढ़ गए। हालांकि उनके और समर्थकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। ऐसे लोग पार्टी के हितैषी नहीं हो सकते हैं। ऐसे लोग पार्टी की छवि को खराब कर रहे हैं।
ममता चौधरी लखनऊ नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल की नेता हैं। ममता चौधरी लखनऊ के मालवीय नगर वार्ड जोन से पार्षद हैं। ममता चौधरी लगातार चार बार से पार्षद हैं।
कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की हार और लोकतंत्र की जीत तय है।
मोना ने कहा कि यह समय स्वागत समारोह का नहीं, बल्कि संघर्ष का है। कांग्रेस ने हमेशा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। एक मजबूत टीम के साथ नई ऊर्जा और पूरे आत्मविश्वास के साथ हर कार्यकर्ता संघर्ष करने के लिए तैयार है। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष करके पार्टी संगठन को मजबूत किया है।
उनके कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मिली जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से पालन करेंगी। कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि प्रदेश का एक एक कार्यकर्ता जोश और उत्साह से लबरेज है। सही समय पर सीटों के गठबंधन का निर्णय होगा और कांग्रेस और सपा मिलकर 2027 में यूपी में सरकार बनाएगी। इस दौरान राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नवनियुक्त नेता वीरेंद्र चैधरी, प्रियंका गुप्ता, अंशू अवस्थी, पुनीत पाठक, सचिन रावत आदि मौजूद रहे।