लेकिन बंगलूरूप, पुणे आदि का किराया तीन गुने से अधिक बढ़ गया है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली अकासा एयर की दोपहर 2:50 बजे की उड़ान का टिकट 7274 रुपये, इंडिगो की शाम 4:55 बजे की 7495 रुपये, इंडिगो की सुबह 11:10 बजे की फ्लाइट 8376 रुपये, एयर इंडिया की शाम 4:50 बजे की फ्लाइट 10054 रुपये तक पहुंच गई।
लखनऊ से दिल्ली की इंडिगो की दोपहर 1:50 बजे की उड़ान 5338 रुपये, एयर इंडिया की दोपहर 1:40 बजे की फ्लाइट 6041 रुपये, इंडिगो की सुबह 7:20 बजे की उड़ान 7228 रुपये, इंडिगो की शाम 4:25 बजे की उड़ान 8299 रुपये पहुंच गई है।
12999 रुपये में पुणे की फ्लाइट
लखनऊ से बंगलूरू की दोपहर सवा तीन बजे की इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया 10950 रुपये, अकासा एयर की सुबह 10:35 बजे की फ्लाइट 11781 रुपये, इंडिगो की रात पाैने आठ बजे की फ्लाइट का टिकट 19750 रुपये पहुंच गया है। लखनऊ से पुणे की एयर इंडिया एक्सप्रेस की दोपहर 2:10 बजे की सीधी उड़ान 12459 रुपये, इंडिगो की रात सवा ग्यारह बजे की उड़ान 12999 रुपये में मिल रही है।