फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली सोमवार से, सेना ने जारी किया शेड्यूल; देखिए कार्यक्रम

Sun, 04 Oct 2026 07:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Agniveer recruitment rally: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए सोमवार से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी। यह रैली 12 अक्तूबर तक चलेगी। इसके लिए जिलेवार शेड्यूल जारी हो गया है। 
 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्तूबर से। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए सोमवार से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी। यह रैली 12 अक्तूबर तक चलेगी, जिसका शेड्यूल मध्य कमान प्रशासन ने जारी किया है। लखनऊ के अभ्यर्थियों की रैली 10 अक्तूबर को निर्धारित है।

विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इस चरण में रैली दौड़ और शारीरिक परीक्षा शामिल है। पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी के लिए यह भर्ती पांच अक्तूबर से रुड़की में शुरू होगी। रैली स्थल पर उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे ऑनलाइन सत्यापन के लिए आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर साथ लाएं। यह सत्यापन प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, पैन, आधार, पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र और 20 पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो लानी होगी। शैक्षणिक योग्यता, मूल निवास, जाति, स्कूल चरित्र, धर्म, चरित्र और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र भी आवश्यक है। एनसीसी व खेलकूद प्रमाणपत्र भी साथ लाएं। सभी मूल दस्तावेज की फोटोकॉपी के तीन सेट लाना अनिवार्य है। रैली स्थल पर शपथपत्र तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किस दिन किस जिले की होगी भर्ती

अग्निवीर भर्ती 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
5 अक्तूबर: उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, पिथाैरागढ़। उत्तर प्रदेश के बहराइच, बलमरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर जिलों के भर्ती रैली होगी।
6 अक्तूबर: यूपी के अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, काैशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर व सुलतानपुर जिलों के लिए।
7 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश के बागपत, बिजनाैर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर जिलों की सभी तहसीलों के लिए।
8 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर, शामली, आगरा, एटा, झांसी, कासगंज, जालाैन जिलों के अभ्यर्थियों के लिए।
9 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी व मथुरा जिलों के लिए।
10 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नाैज, कानपुर देहात, महोबा व उन्नाव के लिए।
11 अक्तूबर: उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पाैड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी एवं उत्तर प्रदेश के बलिया, गोरखपुर, भदोही जिलों के लिए।
12 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश के जाैनपुर, मऊ, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, सोनभद्र, आजमगढ़ व चंदाैली जिलों के लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें