रूपईडीहा सीमा चौकी पर तैनात सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार ने बताया कि सुरक्षा घेरे को और बढ़ाया गया है। नेपाल से प्रवेश करने वाले नागरिकों को पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। संदिग्ध लगने पर संबंधित से अलग से पूछताछ की जा रही है। वहीं लोगोंं के पास मौजूद बैग आदि को स्कैन किया जा रहा है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। सभी सीमा चौकियों, जंगलों और जलमार्गों पर भी जवान निगरानी बनाए हैं। किसी भी असामाजिक तत्व के सीमा से घुसपैठ करने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय भी स्थापित है।