फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जेपी नड्डा के बाद पीएम मोदी से मिले सीएम, बंद कमरे में एक घंटे तक चली मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 10 Mar 2025 05:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

CM Yogi met PM: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। 
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के दौरान दोनों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार, संगठनात्मक चुनाव आदि अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। योगी ने पीएम से अप्रैल माह में नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए समय देने का अनुरोध भी किया।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पीएम के साथ भेंट के दौरान प्रदेश में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के साथ पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर भी मंथन हुआ। बता दें कि सीएम योगी ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद पीएम से मुलाकात को सरकार और संगठन में बदलावों पर सहमति बनाने के रूप में देखा जा रहा है। 

पार्टी सूत्रों की मानें तो होली के बाद संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। वहीं कुछ वर्तमान मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है तो कुछ के विभागों का बदलाव होना तय माना जा रहा है। इस विस्तार में ओबीसी और दलित नेताओं को जगह देकर सपा के पीडीए को भी जवाब देने की कवायद हो सकती है। वहीं भाजपा के सांगठनिक चुनाव के तहत जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष को भी चुना जाना है। चर्चा है कि पीएम ने इन सभी मुद्दों पर सीएम की राय जानी और अहम निर्देश दिए। इस मुलाकात के बाद संगठन और सरकार में जल्द बदलाव पर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें