फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लंबे समय के बाद सोमवार को होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, अखिलेश होंगे शामिल; सपा कांग्रेस से मांगेगी सूची

Sun, 07 Jun 2026 09:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

India alliance: सपा सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम अखिलेश यादव बैठक में शामिल होंगे। सपा यूपी में चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर चुकी है। उसने अपने आधे से ज्यादा प्रत्याशियों को हरी झंडी भी दे दी है।

 
विज्ञापन
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन की सोमवार को नई दिल्ली में हो रही बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि इसमें यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खास चर्चा हो सकती है। टिकट वितरण के किसी सर्वमान्य फॉर्मूले के तय होने से पहले सपा, कांग्रेस से प्रत्याशियों की सूची मांग सकती है।

विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। इससे पहले यह बैठक लोकसभा चुनाव के दौरान जून, 2024 में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई थी। इसमें मतदान के रुख और उसके बाद की रणनीति पर चर्चा हुई थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु के चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस के इंडिया गठबंधन में शामिल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और डीएमके से रिश्ते खराब हो गए। ऐसे में गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में शामिल होने वाले दलों पर सभी की नजर है। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि इस बैठक में 23 विपक्षी दल शामिल होंगे।

सपा सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम अखिलेश यादव बैठक में शामिल होंगे। सपा यूपी में चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर चुकी है। उसने अपने आधे से ज्यादा प्रत्याशियों को हरी झंडी भी दे दी है। ऐसे में इंडिया गठबंधन की बैठक में यूपी में सीट बंटवारे को लेकर बात होनी तय मानी जा रही है। इस मामले में सपा अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि सवाल सीट का नहीं, जीत का है। इसलिए माना जा रहा है कि बैठक में सपा सीटों के वितरण से पहले कांग्रेस से उनके प्रत्याशियों की सूची मांगेगी। जिताऊ कैंडीडेट होने पर ही सपा गठबंधन के तहत उन पर दांव लगाने के लिए तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें