फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में आम आदमी के लिए बनने जा रहे हैं सस्ते फ्लैट, महज 10 लाख में मिल सकता है अपना घर; जानिए डिटेल

Tue, 02 Jun 2026 09:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Flats in Lucknow: लखनऊ में अपना घर लेने वालों का सपना पूरा हो सकता है। एलडीए सस्ते कीमत वाले फ्लैट बनाने जा रहा है। 

 
विज्ञापन
लखनऊ में घर लेने का सपना होगा पूरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एलडीए आम आदमी की पहुंच वाले करीब पांच हजार फ्लैट बनाने जा रहा है। इनके लिए जगह चिह्नित हो गई है। ये फ्लैट 10 से 30 लाख तक के होंगे। दीपावली तक इनके लिए पंजीकरण भी खोले जाने के लिए तैयारी हो रही है।

विज्ञापन




एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहर में मध्यम और अल्प आय वर्ग को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में पांच जगहों पर आवासीय योजनाएं लांच की जाएंगी। इनको लेकर तैयारी हो गई है। जिन जगहों पर ये योजनाएं लाई जाएंगी, उनमें सीतापुर रोड पर शिया पीजी काॅलेज के पास, शारदा नगर विस्तार, बसंतकुंज, अनंत नगर योजना और ऐशबाग योजना शामिल है। 
विज्ञापन


इनमें एलआईजी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनका क्षेत्रफल लगभग 50 वर्गमीटर और 38 वर्गमीटर तक होगा। इनमें आवंटियों की सुविधा के लिए पैसेंजर लिफ्ट, सर्विस लिफ्ट का प्रावधान किया जाएगा। वाहनों के लिए बेसमेंट व स्टिल्ट पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा पार्क एवं ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। इनका पंजीकरण दीपावली या उससे पहले भी खोला जा सकता है।

विज्ञापन

तीन जगहों पर बनेंगी पार्किंग

एलडीए वीसी ने ने बताया कि लोगों के सुविधा के लिए शहर में तीन जगहों पर वाहन पार्किंग भी बनाई जानी हैं। इनके लिए जगह चिह्नित हो चुकी है। इनमें एक हजार से अधिक वाहन खड़े किए जा सकेंगे। जिन जगहों पर यह बनाई जानी हैं उनमें गोमती नगर में अंबेडकर के सामने मैकेनिकल पार्किंग, पत्रकारपुरम में पार्क में तीन मंजिला भूमिगत पार्किंग और विराम खंड गोमती नगर में भूमिगत पार्किंग बनाई जाएंगी। इन पर 200 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें