फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, जानें डिटेल

Fri, 14 Aug 2026 07:27 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आवेदन 14 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होंगे। भर्ती के लिए 2025 की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। चयन मुख्य लिखित परीक्षा के जरिए होगा। वेतन स्तर-5 में 29,200 से 92,300 रुपये होगा।
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी पांच अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के तहत निर्धारित शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन पूरा करने के साथ शुल्क और जरूरी दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

अवर अभियंता कृषि के 134 पदों पर भी भर्ती

इसके अलावा कृषि विभाग में अवर अभियंता के 134 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। आयोग की ओर से इसकी प्रक्रिया भी निर्धारित की जा रही है। दोनों भर्तियों के जरिये प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में आने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले भर्ती से संबंधित विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें