फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डेढ़ करोड़ की कीमत का मिलावटी खोया हुआ जब्त, नकली तेल भी हुआ बरामद; 17 अक्तूबर तक चलेगा अभियान

Mon, 13 Oct 2025 09:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Fake Khoya:दिवाली के पहले खाद्य विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है। बीते पांच दिनों में प्रदेश में डेढ़ करोड़ की कीमत का खोया नष्ट कराया गया। 
विज्ञापन
यूपी में नकली खोया कराया गया नष्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दीपावली पर चल रहे अभियान के दौरान हर जिले से मिलावटी सामग्री मिल रही है। पांच दिन में करीब डेढ़ करोड़ का खोवा नष्ट कराया गया है। इसी के साथ बड़ी मात्रा में तेल जब्त किया गया है। यह अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में आठ अक्तूबर से शुरू हुए अभियान के दौरान खोवा में सर्वाधिक मिलावट पाई गई है। इसके अलावा रिफाइंड आयल सहित अन्य सामग्री में भी मिलावट पाई गई है। एफएसडीए आयुक्त डा. रोशन जैकब ने आमजन से अपील है कि वे खाद्य वस्तुएं खरीदते समय ब्रांड, पैकिंग, लेबल एवं एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें। यदि किसी को संगठित मिलावट या नकली खाद्य पदार्थों के निर्माण/विक्रय की सूचना हो तो वह विभाग को टोल फ्री नंबर 18001805533 पर सूचित कर सकता है।

विज्ञापन

राज्य के अलग- अलग जिले में हुई प्रमुख कार्यवाही

1. कानपुर नगर 35,727 लीटर खाद्य तेल (53.03 लाख) एवं 10 किग्रा वनस्पति वसा तेल (2,704) जब्त। साथ ही 40 किग्रा खोवा, 75 किग्रा छेना एवं 200 किग्रा दूध (45,500) नष्ट कराया।
2. हापुड़ लगभग 37,890 किग्रा अचार, 118 लीटर सरसो तेल, 258 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल, 14 लीटर घी सहित कुल लगभग 40 लाख मूल्य की सामग्री जब्त ।
3. उन्नाव (गोपाल डेयरी, जगत खेड़ा) 11,750 किग्रा मिठाई (16.45 लाख) जन क्विंटल डोडा बर्फी (6.05 लाख) व 60 किग्रा लच्छा बर्फी (8,400) नष्ट कराया।
4. लखनऊ - 13,256 किग्रा खाद्य सामग्री (24.92 लाख) जब्त एवं 763 किग्रा सामग्री (4.22 लाख) नष्ट कराई। कुल 29.15 लाख की कार्रवाई की गई।
5. शाहजहांपुर - 450 किग्रा मूंगफली तेल (90,000) जब्त एवं 650 किग्रा खोया (1.95 लाख) नष्ट कराया। कुल 2.85 लाख की कार्रवाई।
6. बरेली - 480 लीटर खाद्य तेल (57,600) जब्त, 188 किग्रा खोवा (52,980) व मिठाई 14 किग्रा (3,320) नष्ट कराया। - कुल 1.13 लाख मूल्य की कार्रवाई।
7. औरैया - 2,015 लीटर सरसो तेल (23.22 लाख) एवं 3,048 लीटर राइस ब्रान तेल (3.96 लाख) जब्त - कुल 7.18 लाख मूल्य।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें