फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: केंद्रीय प्रवेश प्रणाली से होंगे लविवि में एडमिशन, इस पोर्टल पर विद्यार्थियों को करना होगा आवेदन

Thu, 02 Apr 2026 07:13 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में 2026-27 सत्र में स्नातक व परास्नातक प्रवेश केंद्रीयकृत प्रवेश प्रणाली के तहत होंगे। छात्रों को समर्थ पोर्टल पर आवेदन करना होगा। महाविद्यालयों को सीट विवरण व सहभागिता शुल्क भेजना होगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया केंद्रीयकृत प्रवेश प्रणाली के तहत पूरी की जाएगी। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने इसकी मंजूरी दे दी। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


इस संबंध में लखनऊ सहित हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और रायबरेली के कॉलेज के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय विवि प्रवेश सहभागिता शुल्क जमा करके अपने महाविद्यालय में संचालित अलग-अलग पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं का प्रवेश केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम ले सकते हैं।

नए सत्र में प्रवेश के लिए कॉलेज अपने यहां खाली सीटों को भरने के लालच में विश्वविद्यालय को गुमराह नहीं कर सकेंगे। पिछले सत्र में जिस तरह से निर्धारित अवधि के बाद भी प्रवेश लिए गए। अगर इस बार प्रवेश लिया जाएगा तो विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे। इसके लिए कॉलेज स्वयं जिम्मेदार होगा।

सेल्फ फाइनेंस कोर्स में ले सकेंगे प्रवेश, 31 तक दे सकते हैं सहमति

केंद्रीय प्रवेश प्रणाली के तहत संबद्ध महाविद्यालय सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए कॉलेज प्राचार्य अपने यहां संचालित पाठ्यक्रमों का विवरण निर्धारित सहभागिता शुल्क आरटीजीएस के माध्यम से जमा कर सकते हैं। वहीं पाठ्यक्रमों का विवरण भी ई-मेल centralizedadmission26@gmail पर 31 मई तक भेज सकेंगे।

स्नातक व परास्नातक के छात्र 10 तक जमा करें शुल्क

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थी दूसरे सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए 10 अप्रैल तक शुल्क जमा कर सकेंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को अपनी समय सीमा बढ़ा दी है। इससे पहले अंतिम तिथि 27 मार्च थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें