उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। विभाग जल्द ही मेरिट सूची, काउंसिलिंग और प्रवेश कार्यक्रम जारी करेगा तथा समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होगी। अभ्यर्थी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
राज्यभर की राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रेडों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभाग की ओर से प्रवेश कार्यक्रम, मेरिट सूची और काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा। विभाग ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने और आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की अपील की है।