फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी की कार्ययोजना जारी, SC ने अनिवार्य की थी टीईटी परीक्षा; 150 अंकों की होगी

Wed, 02 Sep 2026 07:12 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में कार्यरत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी की कार्ययोजना जारी की गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया है। विशेष परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया बाद में घोषित होगी।
विज्ञापन
tet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कार्यरत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने की कार्ययोजना जारी कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया है। इसी के तहत विशेष टीईटी आयोजित कराने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


विशेष टीईटी 150 अंकों की होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कार्यरत शिक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश संबंधित विभाग की ओर से जारी किए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को लेकर विभाग ने विशेष परीक्षा की कार्ययोजना तैयार की है। इसका उद्देश्य पात्रता मानकों को पूरा कराने के साथ शिक्षकों की योग्यता का आकलन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें