फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजधानी में एसी का कंप्रेसर फटा, रोड पर सात दुकानों में भीषण आग, आठ गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू

Thu, 16 Jul 2026 05:50 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईआईएम रोड स्थित बाजार में देर रात भीषण आग लगने से सात दुकानें जलकर राख हो गईं। आग के दौरान एसी का कंप्रेसर फटने से धमाका भी हुआ। कई दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की है।
विज्ञापन
सड़क किनारे बनी दुकानों में भीषण आग लग गई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईएम रोड स्थित मुतक्कीपुर के पास बुधवार देर रात सड़क किनारे बनी मार्केट की दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एसी कंप्रेसर फटने से धमाका भी हुआ। मौके पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


आग से दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मुतक्कीपुर पर एजाज अहमद की फर्नीचर की दुकान है। रात करीब 11.30 बजे उनकी दुकान में आग लगी। देखते-ही-देखते ने पूरी दुकान का अपनी चपेट में लग गई। फर्नीचर की दुकान में लगी आग से वहां अफरा-तफरी मच गई। 

कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाका भी हुआ

लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया पर आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। फर्नीचर की दुकान में मोहम्मद फाजिल बेग की नदीम जनरल स्टोर, मोहम्मद शानू की न्यू भारत दूध डेयरी, बलराम त्रिपाठी की चाय की कैफे, मोहम्मद हसीन की वेल्डिंग व किराना स्टोर, एसी रिपेयरिंग की दुकान तक फैल गई। इस बीच एसी का कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाका भी हुआ।

चारों तरफ से घेर कर डाला गया पानी, तब पाया गया काबू

अग्निशमन अधिकारी बक्शी का तालाब प्रशांत कुमार के अनुसार, रात 11:51 बजे दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर बख्शी का तालाब से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।  आग की विकरालता को देखते हुए इंदिरानगर, चौक और हजरतगंज फायर स्टेशन से अतिरिक्त दमकल वाहन, वाटर बाउजर और मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल भी मौके पर बुलाए गए।

दमकल कर्मियों ने सभी दिशाओं से पानी की बौछार कर आग को घेरा और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। एफएसओ बीकेटी के मुताबिक घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। ऐसी आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें