फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजधानी के जूता शोरूम में AC का कंप्रेसर फटा, लगी भीषण आग, लपटें देख कांपे लोग, पुलिस ने 50 घर कराए खाली

Mon, 29 Jun 2026 06:36 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गुडंबा में एसी का कंप्रेसर फटने से दो मंजिला जूता शोरूम और गोदाम में भीषण आग लग गई। पुलिस ने एहतियातन आसपास के 50 घर खाली कराए। दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग बुझाई। घटना में लगभग 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
राजधानी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुडंबा में कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज के सामने सोमवार दोपहर जूतों के दो मंजिला जूते के शोरूम और गोदाम में एसी का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। घटना से हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के 50 घर और अन्य प्रतिष्ठानों को खाली करा लिया। दमकल कर्मियों ने दस गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया। हुसैनाबाद निवासी मो. समीर और मो. हसीन का महावीर इंटर कॉलेज के सामने मिस्टर फंकी शूज नाम से जूतों का शोरूम है। भवन के भूतल और प्रथम तल पर शोरूम व दूसरे तल पर गोदाम बना है। 

विज्ञापन


समीर के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे शोरूम खोला गया था। करीब 11:45 बजे शोरूम के पहले तल पर एसी के कंप्रेसर में अचानक फट गया। कर्मचारियों ने दमकल को सूचना देने के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, मगर कुछ ही मिनटों में लपटें पूरे प्रथम तल और गोदाम तक फैल गईं।




 

स्कूल कर्मियों ने दिखाई तत्परता

महावीर इंटर कॉलेज के कर्मचारियों ने शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख तत्काल प्रधानाचार्य को सूचना दी। कॉलेज में लगे सबमर्सिबल को चालू कर दो पाइपों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बिजली कट जाने पर जनरेटर चलाकर पानी की व्यवस्था की गई। कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते आग भूतल तक नहीं पहुंच सकी और वहां स्थित शोरूम को काफी हद तक बचा लिया गया।

टीन की दीवार तोड़कर बुझाई आग

कुछ ही देर में एफएसओ इंदिरानगर पशुपति नाथ मिश्रा तीन गाड़ियों के साथ मौके पर आ गए। फायर स्टेशन बख्शी का तालाब और हजरतगंज से भी सात गाड़ियां बुला ली गईं। दमकल कर्मी दो हिस्सों में बट गए। 

एक टीम सामने से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी, जबकि दूसरी टीम से बनी गोदाम की छत और दीवारें हथौड़ों से तोड़ने लगे। कुछ देर बाद टीन टूटने पर टीम ने उपर से भी आग बुझाना शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद किसी तरह से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

 

विज्ञापन

16 गैस सिलिंडर सुरक्षित निकाले गए

घटनास्थल पर डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा, एसीपी गाजीपुर, विकासनगर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के करीब 50 घरों और दुकानों को खाली कराया गया। एक मिठाई की दुकान से करीब 16 गैस सिलिंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

चार माह पहले हुआ था रेनोवेशन

शोरूम मालिक समीर ने बताया कि शोरूम में विभिन्न कंपनियों के ब्रांडेड जूते रखे थे। करीब चार माह पहले ही शोरूम का रिनोवेशन कराया गया था। उनके अनुसार आग से लगभग 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने सूचना देने के बावजूद दमकल के देर से पहुंचने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें