फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिवा हत्याकांड में नामजद आरोपी आमिर गिरफ्तार, श्रद्धा के साथ नेपाल में मौजूद होने का दावा

Wed, 21 Oct 2026 01:14 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नामजद आरोपी आमिर को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि आमिर लखनऊ से नेपाल तक श्रद्धा दुबे के साथ मौजूद था। पुलिस उससे पूछताछ कर फरारी के दौरान की गतिविधियों और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटा सकती है।
विज्ञापन
श्रद्धा दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नामजद आरोपी आमिर को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आमिर लखनऊ से नेपाल तक श्रद्धा दुबे के साथ मौजूद था। मामले में पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है, ताकि फरारी के दौरान की गतिविधियों और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नेपाल के रास्ते रायबरेली पहुंची थी श्रद्धा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि नेपाल के रास्ते रायबरेली श्रद्धा पहुंची थी। करीब तीन घंटे रहने के बाद श्रद्वा पीले कलर की कार से लखनऊ के लिए निकल गई थी। पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश करती रही, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकली। 

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में लखनऊ पुलिस को श्रद्धा को तलाश है। घटना के कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक श्रद्वा तक नहीं पहुंच पाई है। श्रद्धा रायबरेली शहर के रामजीपुरम मोहल्ले की रहने वाली है। यहां पर उसके पिता, सौतेली मां व भाई रहते हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। सूत्रों का दावा है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे श्रद्धा नेपाल से भारत में दाखिल हुई। इसके बाद कार से वह कुशीनगर बार्डर से रात करीब 8.40 बजे बस स्टेशन रायबरेली पहुंची। जिस कार से वह बस स्टेशन तक पहुंची, उसे छोड़ दिया। इसके बाद टैक्सी से शहर के सारस तिराहा पहुंची। इसके बाद किराये पर अर्टिका कार की। 

पीले नंबर की कार से श्रद्धा हाईवे होते हुए रात करीब 12 बजे लखनऊ की सीमा के अंदर दाखिल हो गई। सूत्रों का दावा है कि पुलिस को श्रद्धा के यहां आने की जानकारी हुई तो उसकी खोजबीन शुरू की। हालांकि वह पुलिस को चकमा देती रही। इसके बाद लखनऊ चली गई। पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई।

हालांकि इस बात की जानकारी नहीं हो पाई कि करीब तीन घंटे रायबरेली में रुकने के बाद श्रद्धा ने किन-किन लोगों से मुलाकात की। उसका रायबरेली आने का क्या इरादा था। कारोबारी की मौत के मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे के रायबरेली पहुंचने पर पुलिस अफसर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें