फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में शुरू हुआ गर्म हवाएं चलने का दौर, कुछ जिलों में चली आंधी; 40 डिग्री तक जल्द पहुंचेगा पारा

Sat, 11 Apr 2026 06:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में शनिवार से मौसम बदल गया। कई जिलों में धूल भरी हवाएं चलीं। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन
प्रदेश में दिखने लगा है गर्मी का असर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। एक दिन में ही प्रदेश में 2-4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब गर्मी का दौर शुरू होगा और एक सप्ताह के भीतर ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। शनिवार को 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा की वजह से काफी हद तक राहत मिली लेकिन सोमवार से हवा की रफ्तार धीमी होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी से आम जनजीवन प्रभावित होगा।

विज्ञापन


तीन-चार दिन पहले तक बारिश-आंधी की वजह से प्रदेश भर में मौसम काफी खुशगवार हो गया था और तापमान में 10 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई थी। अप्रैल के महीने में नवंबर जैसा अहसास कराने के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 2-4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

अब यह बढ़ोतरी लगातार जारी रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की वजह से लोगों ने राहत महसूस की। कुछ जगह धूल भरी आंधी भी चली। उन्होंने बताया कि अब धीरे-धीरे हवा की रफ्तार कम होगी और तापमान में वृद्धि का क्रम शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें