फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में शनिवार से नया विक्षोभ होगा सक्रिय, इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश; पूर्वानुमान हुए जारी

Fri, 09 Oct 2026 07:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम अभी फिलहाल ठंडा ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों  में कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजााला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बारिश का दौर शुक्रवार को कमजोर पड़ेगा, लेकिन शनिवार को पश्चिमी यूपी में मौसम फिर करवट ले सकता है। जम्मू-कश्मीर के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश ठहरने के बाद प्रदेश के तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


इधर बृहस्पतिवार को तराई और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 92.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अयोध्या में 71, श्रावस्ती में 65.8, रामपुर में 58.4 और शाहजहांपुर में 25 मिलीमीटर बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल शुक्रवार को बारिश में कमी आएगी। हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शनिवार को पश्चिमी यूपी में विक्षोभ के असर से फिर बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, सुबह हल्की ठंड और दिखा कोहरा

अंबेडकर नगर जिले में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। टांडा, जलालपुर, अकबरपुर समेत जिले के कई क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसके चलते मौसम में ठंडक महसूस की गई और लोगों को सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास हुआ।

सुबह के समय आसमान में हल्का कोहरा छाए रहने से मौसम सुहावना और ठंडा बना रहा। सामान्य दिनों की अपेक्षा सुबह के तापमान में ठंडक महसूस होने के कारण लोगों की दिनचर्या पर भी मौसम का असर नजर आया। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों ने बदले मौसम का अनुभव किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें