फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा को लेकर आया बड़ा अपडेट, टीचर्स के साथ इन्हें मिलेगा लाभ; जानिए डिटेल

Thu, 19 Feb 2026 09:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Cashless medical treatment in UP: यूपी के शिक्षकों को सरकार द्वारा कैशलेस चिकित्सा मिलने जा रही है। बेसिक शिक्षा निदेशक को इस प्रक्रिया का नोडल अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन
शिक्षकों को कैशलेस सुविधा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, विशेष शिक्षकों, अनुदेशक, केजीबीवी की वार्डेन, पूर्णकालिक शिक्षक व रसोइयों, आश्रित परिवार के सदस्यों को एक अप्रैल से कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशक को नोडल अधिकारी नामित करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शासन द्वारा इससे जुड़ा डाटा 30 जून तक मुख्य कार्यपालक अधिकारी, साचीज को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशक को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है। वहीं निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा व सभी यूनिट इंजार्च आवश्यक कार्यवाही करते हुए डाटा संकलित कर निदेशक को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही इससे जुड़ी कार्यवाही से उन्हें भी अवगत कराएंगे।

ब्रिज कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 10 तक
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने एक बार फिर से ब्रिज कोर्स रजिस्ट्रेशन की तिथि 10 मार्च तक बढ़ा दी है। प्रदेश में प्राइमरी विद्यालयों में पढ़ा रहे बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को छह महीने का ब्रिज कोर्स कराने की कवायद चल रही है। इसके तहत एनआईओएस की ओर से छह महीने का ऑनलाइन कोर्स कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में एनआईओएस ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक बार फिर 10 मार्च तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें