राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र
- फोटो : amar ujala
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर में बनने वाले हुतात्मा पुण्य स्मारक के मुख्य स्तंभ को लेकर भी विचार किया जा रहा है। पहले इसे टाइटेनियम से बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मिलने वाले झांसी रेड ग्रेनाइट से निर्माण पर विचार हो रहा है। इसको लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रॉक मैकेनिक संस्थान से भी राय ली जाएगी। अब राम मंदिर ट्रस्ट निर्माण कार्य से आगे बढ़कर श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उम्मीद है कि मार्च 2026 तक राम मंदिर का समस्त निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।